बिहार पुलिस बनेगी हाइटेक पुलिस: ड्रोन के जरिये रखेंगीं नक्सलियों पर नज़र

बिहार पुलिस बनेगी हाइटेक पुलिस: ड्रोन के जरिये रखेंगीं नक्सलियों पर नज़र

बिहार पुलिस जल्द ही हाइटेक होने वाली है। आपको बता दे कि पुलिस अब शराब तस्करों, नक्सलियों और अवैध खनन करने वालों पर ड्रोन की मदद से पैनी निगाह रखेगी।

बताया जा रहा है कि राज्य में घने जंगलों और पहाड़ों में नक्सली गतिविधियों और शराब के कारोबार पर नजर रखने के लिए बिहार पुलिस ड्रोन खरीदने जा रही है।

अधिकारी ने जानकारी दी कि योजना कई ड्रोन खरीदने की है लेकिन फिलहाल इस वर्ष के मार्च महीने तक दो आधुनिक ड्रोन पुलिस के पास पहुंचने की संभावना है।

आगे उन्होंने बताया कि इसे खरीदने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई हैं। फिलहाल इसे विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को दिया जाएगा।

बता दे की एसटीएफ द्वारा नक्सलियों के साथ ही बड़े आपराधिक गिरोह के खिलाफ अभियान चलाया जाता है।

बिहार-झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र और पहाड़ी इलाके जहां नक्सली ज्यादा सक्रिय होते हैं वहां इस ड्रोन की मदद से जवान आसपास की गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे।

साथ ही अभियान के दौरान नक्सलियों के ठिकानों का पता लगाने में यह ड्रोन मददगार होगा वहीं मुठभेड़ में भी इसके जरिए उनपर निगाह रखी जा सकेगी। 

आगे उन्होंने बताया कि इसके अलावा ड्रोन का उपयोग सीमावर्ती इलाकों में शराब की तस्करी को पकड़ने के लिए भी किया जाएगा। 

बताया जा रहा है कि पुलिस को अत्याधुनिक बनाने के लिए बुलेटप्रूफ गाड़ी, जैकेट सैटेलाइट फोन समेत अन्य संचार उपकरणों के साथ कई आधुनिक उपकरण खरीदने की भी योजना बनाई गई है।

महिमा शर्मा